Published 5/21/2026, 5:30:02 AM · Updated 5/21/2026, 1:18:15 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points· Video
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीजिंग पहुंच चुके हैं.
मंगलवार रात बीजिंग पहुंचे पुतिन का स्वागत चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने किया.
चीन ने पुतिन का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें ईरान, यूक्रेन युद्ध और व्यापार समेत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.
दोनों नेताओं की यह बातचीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले 14-15 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग की यात्रा पर आए थे और उन्होंने भी शी जिनपिंग के साथ ईरान और यूक्रेन युद्ध से लेकर द्विपक्षीय व्यापारिक तनाव और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर व्यापक चर्चा की थी.