बच्ची को छुड़ाने के लिए दादा-दारी कार के आगे लटके। मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और ब. इसी बीच एक कार आई और उसमें से निकले युवक बच्ची को उठाकर ले गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दादा-दादी बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटक गए, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाते हुए ले गया। बच्ची के पिता ने कहा कि मां की जांघ और पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP मनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्ची का अपहरण उसकी मां और मामा ने ही किया था। पुलिस ने 6 घंटे के भीतर बच्ची को उसकी मां के पास से बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। स्कूटी पर बच्ची अपने दादा के साथ, इसी बीच बाइक और कार में आए युवक उसे उठाकर ले गए। बच्ची के पिता ने बताई ये बड़ी बातें…. मां ने कॉल कर बताया बेटी को अगवा कर लिया: बच्ची के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि वह सिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह सरकार स्कूल में टीचर की नौकरी करते हैं। कल (19 मई) सुबह पौने 10 बजे के करीब उन्हें घर से मां का फोन आया कि उनकी बच्ची को कुछ अज्ञात लोग अगवा (किडनैप) करके ले गए हैं। तब तक यह पता नहीं चला कि किडनैप करने वाले कौन थे। बच्ची के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि वह सिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह सरकार स्कूल में टीचर की नौकरी करते हैं। कल (19 मई) सुबह पौने 10 बजे के करीब उन्हें घर से मां का फोन आया कि उनकी बच्ची को कुछ अज्ञात लोग अगवा (किडनैप) करके ले गए हैं। तब तक यह पता नहीं चला कि किडनैप करने वाले कौन थे। बच्ची की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस: उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है और बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उनके माता-पिता ही रोज बच्ची को स्कूल से लेकर आते हैं और छोड़कर आते हैं। जब वे घर पहुंचे तो वहां सात-आठ अज्ञात लोग मौजूद थे। वे बाइक और कार दोनों पर आए थे। उनके पास होंडा सिटी कार थी। उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है और बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उनके माता-पिता ही रोज बच्ची को स्कूल से लेकर आते हैं और छोड़कर आते हैं। जब वे घर पहुंचे तो वहां सात-आठ अज्ञात लोग मौजूद थे। वे बाइक और कार दोनों पर आए थे। उनके पास होंडा सिटी कार थी। आरोपियों ने मां-पिता को पीटा: उन्होंने बताया कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है और पड़ोसी इस पूरे झगड़े के गवाह हैं। जब पड़ोसी उन्हें छुड़ाने आए, उस समय वह स्कूल में थे। आरोप है कि उन लोगों ने सबको पीटा और उनकी मां पर कार चढ़ा दी। उनकी जांघ (थाई) फ्रैक्चर हो गई है और उनके पिता की बांह फ्रैक्चर हुई है। बच्ची की उम्र चार साल सात महीने है और उसे भी चोट लगी है, क्योंकि उसे एक्टिवा के नीचे गिरा दिया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है और पड़ोसी इस पूरे झगड़े के गवाह हैं। जब पड़ोसी उन्हें छुड़ाने आए, उस समय वह स्कूल में थे। आरोप है कि उन लोगों ने सबको पीटा और उनकी मां पर कार चढ़ा दी। उनकी जांघ (थाई) फ्रैक्चर हो गई है और उनके पिता की बांह फ्रैक्चर हुई है। बच्ची की उम्र चार साल सात महीने है और उसे भी चोट लगी है, क्योंकि उसे एक्टिवा के नीचे गिरा दिया गया था। कानून के खिलाफ जाकर काम किया: रविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शक अपनी पत्नी पर ही है। कोर्ट में कस्टडी का केस चल रहा है और जज साहब जिसे भी कस्टडी देते, उन्हें कोई गिला नहीं था, लेकिन कानून के खिलाफ जाकर यह काम किया गया। उन्हें अपनी पत्नी के भाइयों, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार (कुरड़ी निवासी) पर शक है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार उनकी पत्नी की गाड़ी चलाता है। वह सरकारी मिडल स्कूल झंडे माजरा में नौकरी करता है। बच्ची को लेकर कार से भागते हुए आरिपयों को रोकने की कोशिश करते हुए आरोपी। बच्ची के दादा ने किडनैपिंग की सारी कहानी बताई बच्ची के दादा करम सिंह ने बताया कि उनका गांव सिंहपुरा है। पोती रवि जोत कौर को उन्होंने ही पाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू, उसका प्रेमी, उसका भाई, दो अन्य आदमी और 3 लोग, जिनके चेहरे ढके हुए थे, उनके घर पहुंचे। करम सिंह के मुताबिक वह रोज अपनी पोती को स्कूल से लेकर आते और छोड़कर जाते हैं, जबकि उनकी पत्नी भी साथ जाती है। जब वे बच्ची को घर लेकर पहुंचे और घर के दरवाजे के सामने ताला खोलने लगे, तभी आरोपी गाड़ी लेकर पीछे से आए। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत दरवाजे खोले और उन पर हमला कर दिया। करम सिंह ने कहा कि उन्होंने झटके से बच्ची को पकड़ा, लेकिन आरोपियों ने उन्हें स्कूटर से नीचे फेंक दिया। करम सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आरोपियों की पहचान घर में लगे कैमरे में कैद हुई है। उनके अनुसार गाड़ी और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कैमरे में मौजूद है। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। करम सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी गाड़ी के आगे गईं और वह खुद भी बोनट पर गिर गए ताकि गाड़ी रुक जाए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। उनकी पत्नी नीचे गिर गईं और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई। अस्पताल में भर्ती बच्ची के दादा करम सिंह ने कहा कि पोती रवि जोत कौर को हमने ही पाला है। पोती की किडनैपिंग को लेकर दादी ने क्या कहा घर का ताला खोलते ही हमला किया: बच्ची की दादी भूपिंदर पाल कौर रिटायर टीचर हैं। उन्होंने बताया किउन्होंने अपनी चार साल सात महीने की पोती को मरिंडा रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में दाखिल कराया हुआ है। रोजाना की तरह दोपहर करीब 12:45 बजे वह बच्ची को स्कूल से लेकर घर पहुंची थीं। जैसे ही वह घर का ताला खोलने लगीं,