'पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे', शरद पवार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ; नेहरु-इंदिरा पर क्या बोले? | The BriefWire
Loading…
'पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे', शरद पवार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ; नेहरु-इंदिरा पर क्या बोले?
Published on 5/20/2026, 10:59:29 AM
Key points
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पीएम पूरे समर्पण से काम कर रहे हैं।
उन्होंने जोर दिया कि जब देश के सम्मान की बात आए तो राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए।
मंगलवार को पुणे में लक्ष्मणराव गुट्टे रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित पूर्व राज्य और जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, 'भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम मोदी से अलग हो, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में वे भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।' राष्ट्रीय हित में एकजुटता का आह्वान पवार ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय हित और देश की प्रतिष्ठा के मुद्दे पर सभी को एक साथ आना चाहिए।