Published 5/21/2026, 2:08:24 AM · Updated 5/21/2026, 4:35:28 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
लगातार नीट पेपर लीक का मामला उठा रहे राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए रील्स बना रहे थे, पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया।
कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न जिम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।राहुल गांधी ने आगे लिखा, अब जब छात्र,एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ता न्याय की आवाज उठा रहे हैं।
भाजपा की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियां बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।