NEET क्लीन की तैयारी: फर्जी टेलीग्राम चैनलों पर शिकंजा, धर्मेंद्र प्रधान ने Meta-Google और Telegram से की बात | The BriefWire
Loading…
NEET क्लीन की तैयारी: फर्जी टेलीग्राम चैनलों पर शिकंजा, धर्मेंद्र प्रधान ने Meta-Google और Telegram से की बात
Published on 5/20/2026, 2:35:31 PM
Key points
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली।
मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी नीट-यूजी (नेशनल एलिजविलटी कम एंट्रेस टेस्ट) की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियां भी इस बार मोर्चा संभालेंगे।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को परीक्षा से जुड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर केंद्रीय सुरक्षा व इंटेलीजेंस एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की है।
इस दौरान एनटीए के भी आला अधिकारी मौजूद थे।
इससे पहले तीन मई को आयोजित हुई नीट-यूजी की परीक्षा को पेपर लीक होने के चलते रद कर दिया गया था।