Manipur: मणिपुर में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 67 हथियार

More Politics & Headlines news · Trending news

Published 5/21/2026, 1:01:50 AM · Updated 5/21/2026, 2:02:04 PMBy TheBriefWire Editorial Team

Manipur: मणिपुर में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 67 हथियार

Key points

  • मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 67 हथियार और भारी मात्रा में सैन्य उपकरण बरामद किए हैं।
  • इस कार्रवाई में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) से जुड़े चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।
  • मणिपुर पुलिस के अनुसार, बुधवार को लामशांग थाना क्षेत्र के लामदेंग इलाके में लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद की बिक्री की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया था।
  • अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने यूएनएलएफ (पी) के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया।
  • उनके पास से एक इंसास लाइट मशीन गन (एलएमजी), तीन मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के सहयोगियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी भी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

Published May 21, 2026.


📌 Source: Amar Ujala

BriefWire The BriefWire