Published 5/21/2026, 3:40:34 AM · Updated 5/21/2026, 4:35:26 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
पालघर में सरकारी वकील 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोर्ट परिसर में एसीबी ने दबोचा महाराष्ट्र के पालघर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को एक सरकारी वकील को कथित तौर पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेश अजित पुरंदरे (47) के रूप में हुई है।
वह वसई स्थित संयुक्त सिविल न्यायालय (उच्च स्तर) में विशेष सहायक सरकारी अभियोजक के पद पर कार्यरत थे।