Published 5/20/2026, 10:26:19 PM · Updated 5/21/2026, 2:02:09 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
एनआईए सूत्रों के मुताबिक, देशभर में फैले जासूसी नेटवर्क की जांच के दौरान एजेंसी को जाफर रियाज के बारे में अहम सुराग मिले थे।
इसके बाद कोलकाता में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।
जांच में पता चला है कि जाफर ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की थी और उसकी पत्नी व बच्चे पाकिस्तान में रहते हैं।
वर्ष 2005 से वह कई बार पाकिस्तान गया था और इसी दौरान वह वहां की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया।
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी ने अपने नाम पर भारतीय सिम कार्ड जारी कराया और उसका ओटीपी पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी को उपलब्ध कराया, ताकि भारतीय नंबर से व्हाट्सएप संचालित किया जा सके।