India-Cyprus Ties: पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पर होगी चर्चा

More Business & Finance news · Trending news

Published 5/22/2026, 6:28:06 AM · Updated 5/22/2026, 9:06:12 AMBy TheBriefWire Editorial Team

India-Cyprus Ties: पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पर होगी चर्चा

Key points

  • भारत और साइप्रस के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की नई दिल्ली में मुलाकात हुई।
  • दोनों नेता व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे।
  • क्रिस्टोडौलिडेस का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
  • विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
  • मंत्रालय ने इस यात्रा को भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

Published May 22, 2026.


📌 Source: Amar Ujala

BriefWire The BriefWire