CM भजनलाल शर्मा का डूंगरपुर दौरा, बीएपी के गढ़ में साधेंगे आदिवासी समीकरण | The BriefWire
CM भजनलाल शर्मा का डूंगरपुर दौरा, बीएपी के गढ़ में साधेंगे आदिवासी समीकरण
Published on 5/20/2026, 9:56:19 PM
Key points
जागरण संवाददाता, उदयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार से दो दिवसीय डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे।
उनका यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा से अधिक आदिवासी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री सीधे भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सबसे मजबूत गढ़ चौरासी विधानसभा और सांसद राजकुमार रोत के गृह क्षेत्र धंबोला पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम को जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर बिजली, पानी और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद वे धंबोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान के निर्देश देंगे।