Published 5/21/2026, 11:27:48 PM · Updated 5/22/2026, 3:28:13 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अजय राय कार में बैठे हुए हैं।
जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ती है, तब वे कार के पास खड़े लोगों से प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहते हैं।
इतना ही नहीं वे अपने बिगड़े बोल को फिर से दोहराते भी हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।