Published 5/22/2026, 8:47:41 PM · Updated 5/22/2026, 10:10:05 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।
इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करने वाले डिजिटल राजनीतिक व्यंग्यात्मक (सटायर) समूह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर पाकिस्तान और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप लगने के बाद इस ग्रुप के संस्थापक ने दावा किया कि इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के 94 प्रतिशत फॉलोअर भारतीय हैं।
इससे पहले कई भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के 49 प्रतिशत फॉओअर पाकिस्तान से हैं।
आरोपों के बाद अभिजीत ने डाटा साझा किया।
दरअसल, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने पिछले हफ्ते कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो सिस्टम पर ही हमला करने लगते हैं।