डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के एक स्पा में 25 साल की ब्यूटीशियन की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार को सिकंदराबाद के कवाडीगुडा इलाके में हुई। यह महिला कथित तौर पर अपने पति से अलग रह रही थी। मतक की पचहचान हैदराबाद के बहादुरपुरा की रहने वाली बांगी डोबोरा के रूप में हुई। बताया गया कि हमले के समय वह स्पा के अंदर काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 30 साल के राजू के रूप में हुई और वह ऑटो ड्राइवर है। पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहा था विवाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजू का अपनी पत्नी बांगी डोबोरा से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था और पिछले दो सालों से ये दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इतना ही नहीं इनके बीच तलाक का एक मामला भी लंबित था। चाकू मारकर हो गया मौके से फरार पुलिस ने बताया, "मंगलवार को राजू कथित तौर पर एक चाकू लेकर स्पा सेंटर पहुंचा और कर्मचारियों के सामने उससे भिड़ गया। बाद में उसे चाकू मार दिया।" गंभीर चोटें लगने के बाद महिला मौके पर ही गिर पड़ी जबकि आरोपी हत्या के तुरंत बाद वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने स्कूटर से भागते हुए उसका एक वीडियो बना लिया। खबरें और भी