IPL जैसी लीगों पर कसेगा शिकंजा? WTC से 2035 तक के क्रिकेट पर मंथन
क्रिकेट का भविष्य किस दिशा में जाएगा, आने वाले वर्षों में टेस्ट क्रिकेट का कार्यक्रम कैसा होगा और दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही
क्रिकेट का भविष्य किस दिशा में जाएगा, आने वाले वर्षों में टेस्ट क्रिकेट का कार्यक्रम कैसा होगा और दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही फ्रेंचाइजी लीगों पर लगाम लगाने के लिए क्या नए नियम बनाए जाएंगे?
इन अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अधिकारी और सदस्य देशों के प्रतिनिधि इंडोनेशिया के बाली में जुटे हैं.
बुधवार से शुरू हुई ICC की चार दिवसीय बैठकों में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर मंथन होगा. यह 2026 में ICC
की आखिरी बोर्ड और समिति बैठकों का दौर है, जो 15 नवंबर तक चलेगा.
