लव या अरेंज? अनंत सिंह बेटी का रिश्ता लेकर खुद पहुंचे थे लड़के के घर
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की होने वाली शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. 25 नवंबर को शिवांगी की शादी बिहटा निवासी
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की होने वाली शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. 25 नवंबर को शिवांगी की शादी बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से होने जा रही है.
शादी की तैयारियों के बीच लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर शिवांगी और ऋषिकेश की शादी लव मैरिज है या अरेंज मैरिज? क्या दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे या परिवारों ने मिलकर यह रिश्ता तय किया?
अब इस सवाल का जवाब होने वाले दूल्हे के पिता रणविजय कुमार सिंह ने खुद दिया है. खास बात यह है कि इस रिश्ते को
आगे बढ़ाने में खुद अनंत सिंह की पहल बताई जा रही है.
