सर्दियों में घर की दीवारों में कर लें ये 6 काम, नहीं होगी सीलन और पेंट भी नहीं उखड़ेगा
सर्दियों का मौसम आते ही घरों में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं. इन्हीं में से एक है दीवारों पर सीलन आना और
सर्दियों का मौसम आते ही घरों में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं. इन्हीं में से एक है दीवारों पर सीलन आना और पेंट का उखड़ने लगना. आपने भी देखा होगा कि ठंड के दिनों में घर की दीवारों पर जगह-जगह गीले धब्बे दिखाई देने लगते हैं.
कहीं पेंट फूल जाता है, तो कहीं उसकी परत पपड़ी की तरह निकलने लगती है. कई बार दीवारों के कोनों पर काले और हरे रंग के निशान भी दिखने लगते हैं. शुरुआत में लोग इसे सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.
कुछ लोग दीवार पर दोबारा पेंट करवा लेते हैं, तो कुछ सीलन वाली जगह पर कपड़ा या अखबार लगाकर नमी सुखाने की कोशिश करते हैं.
लेकिन ऐसा करने से समस्या खत्म नहीं होती. कुछ समय बाद दीवार पर फिर से सीलन दिखाई देने लगती है.
