…
Lucknow, India

बहन की शादी से पहले भाई की उठी अर्थी, हादसे ने 3 परिवारों को रुलाया

Published 11 November 2026 · general

झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं

झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब अपनों को खोने का मातम पसरा है. 25 नवंबर को अपनी इकलौती बहन की शादी की तैयारियों में जुटा 15 वर्षीय राज दो दोस्तों के साथ शादी के कार्ड बांटने निकला था, लेकिन घर लौटते समय तीनों की जिंदगी का सफर हमेशा के लिए थम गया.

ललितपुर-रक्सा बाईपास पर दुर्गापुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर में जा फंसी और उस पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां ईसीजी जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. बहन की शादी के लिए कार्ड बांटने निकला भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा.

जिस घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया.

Read full story on TheBriefWire

Loading…