यूरोप पहुंचने की जिद्द, समंदर पार करने की जद्दोजहद में जान गंवा रहे लोग
यूरोप पहुंचने की उम्मीद में समुद्र का रास्ता चुन रहे प्रवासियों की जान तेजी से खतरे में पड़ रही है. पश्चिम अफ्रीका से लेकर बंगाल
यूरोप पहुंचने की उम्मीद में समुद्र का रास्ता चुन रहे प्रवासियों की जान तेजी से खतरे में पड़ रही है. पश्चिम अफ्रीका से लेकर बंगाल की खाड़ी तक हजारों लोग युद्ध, संघर्ष और रोजगार के घटते अवसरों से बचने के लिए समुद्री यात्राएं कर रहे हैं.
इन यात्राओं में कई लोगों की जान जा रही है. हाल ही में 8 नवंबर को सेनेगल के केबेमेंर के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव पलट गई.
स्थानीय तौर पर पिरोग के नाम से जानी जाने वाली इस नाव में सवार कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा.
नाव उत्तरी सेनेगल के सेंट-लुई से स्पेन की ओर जा रही थी.
