गांव गया पति तो बॉयफ्रेंड के कमरे में पहुंची महिला, फिर हो गई हत्या
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी में प्रेम संबंधों के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी में प्रेम संबंधों के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती प्रेम संबंधों में बदली और फिर विवाद के बाद खूनी अंजाम तक पहुंच गई.
महिला को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया गया, जहां कहासुनी के बाद उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. वारदात के समय आरोपी का एक दोस्त भी कमरे में मौजूद था.
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. महिला के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. पुलिस ने
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
