भोपाल में पीछे से आना और लड़कियों को छूकर भागने का खेल खत्म
सड़क पर कोई लडुकी अकेले टहल रही हो या अपने काम से कहीं जा रही हो, उसे क्या पता कि पीछे से आ रहा बाइक
सड़क पर कोई लडुकी अकेले टहल रही हो या अपने काम से कहीं जा रही हो, उसे क्या पता कि पीछे से आ रहा बाइक सवार उसके लिए परेशानी का सबब बनने वाला है.
अचानक एक बाइक करीब आती, सवार युवक अश्लील हरकत करता और इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, वह बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से गायब हो जाता.
भोपाल में एक युवक की ऐसी ही हरकतों से लड़कियां परेशान थीं. उसकी पहचान करना भी आसान नहीं था, क्योंकि वह वारदात के बाद रुकता नहीं था.
लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसके इस सिलसिले पर लगाम लगा दी.
