…
Lucknow, India

श्रीनगर में 4 आतंकियों की तलाश, लालचौक पर बैनर लगा:इनमें मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल, इसने जुलाई में अनंतनाग में पुलिसकर्मी को मारा था

Published 8 November 2026 · world

श्रीनगर के लाल चौक इलाके में रविवार सुबह चार वांटेड आतंकियों की जानकारी मांगने वाला बैनर लगाया गया है। यह बैनर प्रताप पार्क की दीवार

श्रीनगर के लाल चौक इलाके में रविवार सुबह चार वांटेड आतंकियों की जानकारी मांगने वाला बैनर लगाया गया है। यह बैनर प्रताप पार्क की दीवार पर टांगा गया है। इसमें आतंकियों के नाम और तस्वीरें हैं। बैनर में मोहम्मद लतीफ भट की तस्वीर भी शामिल है।

वह इस साल जुलाई में अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। इसके अलावा बिलाल अहमद मीर, मोहम्मद उमर मीर और आबिद कयूम लोन का नाम भी है। ये तीनों बारामूला जिले के रहने वाले हैं। बैनर पर लिखा है, “जो भी इन आतंकियों की आवाजाही या मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी दे सकता है, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और अच्छा इनाम दिया जाएगा।” लतीफ पर 15 लाख का इनाम पहले से इससे पहले अगस्त-सितंबर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने वांछित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकी लतीफ अहमद भट की गिरफ्तारी के लिए श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए हैं।

एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 15 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। लतीफ अहमद भट लश्कर-ए-तैयबा

का एक शीर्ष कमांडर माना जा रहा है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…