…
Lucknow, India

भोपाल गोलीकांड में सायरा खान का यू-टर्न... बोली- छत पर टहलते समय नहीं, घर में रखी पिस्टल से गलती से चली थी गोली

Published 24 October 2026 · general

राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में सायरा को गोली लगने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. गोली लगने से घायल महिला ने

राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में सायरा को गोली लगने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. गोली लगने से घायल महिला ने अब घटना को लेकर अपने पहले बयान से अलग दावा किया है.

महिला का कहना है कि उसे छत में टहलने के दौरान गोली नहीं लगी थी, बल्कि उसके घर में रखी पिस्टल से गलती से फायर होने के कारण गोली उसके पैर में लगी थी.

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद सदमे और घबराहट की स्थिति में पुलिस ने उससे बयान दर्ज किए थे, जबकि उस समय वह सही तरीके से अपनी बात रखने की स्थिति में नहीं थी.

सायरा के नए दावे के बाद मामले की जांच और घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

Read full story on TheBriefWire

Loading…