बीवी-बच्चे को छोड़ Aiims आया छात्र, लगाया उत्पीड़न का आरोप
मेडिकल की पढ़ाई का सपना लेकर कॉलेज पहुंचा एक छात्र अब मानसिक परेशानी से जूझने की बात कह रहा है. AIIMS मदुरै के 2023 बैच
मेडिकल की पढ़ाई का सपना लेकर कॉलेज पहुंचा एक छात्र अब मानसिक परेशानी से जूझने की बात कह रहा है. AIIMS मदुरै के 2023 बैच के छात्र अरविंद कुमार ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें संस्थान में भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यहां तक कहा कि लगातार परेशान किए जाने से वह टूट चुके हैं और उनके मन में आत्महत्या के विचार भी आए हैं. मामला सामने आने के बाद मदुरै पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से बात की और छात्र की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं.
