Published 5/21/2026, 4:00:29 AM · Updated 5/21/2026, 7:50:07 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी विभागों को अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
इसके अलावा, हर बुधवार को नो ऑफिशियल व्हीकल डे के रूप में मनाया जाएगा।
इस दिन सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय आने-जाने के लिए पैदल चलने या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।हालांकि, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन सेवाएं, जल और बिजली आपूर्ति, परिवहन सेवाएं तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था से बाहर रखा गया है।
ईंधन की खपत कम करने और यातायात दबाव घटाने के लिए सरकारी कार्यालयों को दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है।
कृषि, शिक्षा, बिजली और सामान्य प्रशासन समेत 20 विभाग सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेंगे, जबकि गृह, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समेत अन्य 20 विभागों का समय सुबह 10:30 बजे से शाम...