21 साल में कमा लिए 2.64 करोड़ रुपये, शौक को बनाया बिजनेस, क्या आप जानते हैं इसके बारे में?
21 साल की उम्र में ज्यादातर युवा पढ़ाई पूरी करने, नौकरी की तैयारी करने या अपने करियर की दिशा तय करने में जुटे होते हैं
21 साल की उम्र में ज्यादातर युवा पढ़ाई पूरी करने, नौकरी की तैयारी करने या अपने करियर की दिशा तय करने में जुटे होते हैं. लेकिन कई बार जब आप अपने शौक के पीछे तेजी से भागते हैं, तो वह कब आपकी पहचान बन जाती है पता ही नहीं चलता है.
रॉबी कार्टराइट के लिए यह शौक स्नीकर्स का था. शुरुआत में शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि स्नीकर्स खरीदने और बेचने की उनकी पसंद एक दिन बड़े कारोबार में बदल जाएगी. यॉर्कशायर ट्रेनर्स के संस्थापक रॉबी कार्टराइट ने अपने इसी शौक को बिजनेस में बदलने का फैसला किया.
उनका कारोबार इतनी तेजी से बढ़ा कि कंपनी ने सिर्फ एक महीने में 2,80,000 डॉलर (2.64 करोड़) से ज्यादा की बिक्री कर ली. लेकिन सवाल
ये है कि इसकी जर्नी कब शुरू हुई? चलिए जानते हैं.
