…
Lucknow, India

15 साल से खाली प्लॉट में पड़ा था बेड, सफाई में निकला पैर, कपड़ों के टैग से खुला महिला की हत्या का राज

Published 25 September 2026 · general

बेंगलुरु के थिरुमेनहल्ली इलाके में एक खाली प्लॉट की सफाई के दौरान महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है. प्लॉट में काफी समय

बेंगलुरु के थिरुमेनहल्ली इलाके में एक खाली प्लॉट की सफाई के दौरान महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है. प्लॉट में काफी समय से घनी वनस्पति और झाड़ियां उगी हुई थीं. सफाई के लिए करीब 5-6 मजदूर मौके पर पहुंचे थे.

मजदूरों ने जब सफाई शुरू की तो वे करीब आधे हिस्से की झाड़ियां ही साफ कर पाए थे. इसी दौरान उन्हें प्लॉट के अंदर एक बेड दिखाई दिया. स्थानीय निवासी गणेश के मुताबिक, शुरुआत में मजदूरों को लगा कि बेड या उसके अंदर रखा सामान कचरे का हिस्सा है और इसे हटाना है.

जब वे बेड को हटाने के लिए आगे बढ़े तो उसमें से एक पैर बाहर निकला दिखाई दिया. इसके बाद मजदूर डर गए और उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर सम्पीगेहल्ली पुलिस स्टेशन की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची.

पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि बेड के अंदर महिला का शव था.

Read full story on TheBriefWire

Loading…