प्रदर्शन में शामिल हुई जुड़वां बहनों में से एक को फांसी, दूसरी को 27 साल जेल
ईरान के इस्फ़हान शहर की रहने वाली दो जुड़वां बहनों तारानेह और रोमिना रहीमी की कहानी सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा
ईरान के इस्फ़हान शहर की रहने वाली दो जुड़वां बहनों तारानेह और रोमिना रहीमी की कहानी सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. जनवरी में जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए, तो 19 साल की ये दोनों स्कूली छात्राएं भी इसमें शामिल हुई थीं.
इसके कुछ दिन बाद ही नकाबपोश लोग उन्हें उनके घर से उठा ले गए. बाद में पता चला कि ये लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के सदस्य थे. चार महीने तक बहनों की मां मरजिया नूरमोहम्मदी अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों और जेलों में अपनी बेटियों को ढूंढती रहीं.
अब यह मामला और गंभीर हो गया है. तारानेह को मौत की सजा सुनाई गई है, जबकि रोमिना को 27 साल जेल की सजा दी
गई है. परिवार ने अपील की है और अब संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी है.
