…
Lucknow, India

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस के 7 आरोपियों को राहत:nia कोर्ट ने विदेशियों को परिवार से मिलने Usa-यूक्रेन जाने की परमिशन दी

Published 25 September 2026 · world

दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को 7 विदेशी आरोपियों को परिवार से मिलने के लिए विदेश जाने की परमिशन दी। इनमें अमेरिकी नागरिक

दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को 7 विदेशी आरोपियों को परिवार से मिलने के लिए विदेश जाने की परमिशन दी। इनमें अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। NIA कोर्ट ने सभी आरोपियों को अधिकतम एक महीने के लिए अमेरिका और यूक्रेन जाने की परमिशन दी है।

इसके बाद उन्हें भारत लौटना होगा और वापसी के 72 घंटे के भीतर कोर्ट को इसकी जानकारी देनी होगी। NIA ने मार्च 2026 में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक समेत सात विदेशी नागरिकों को म्यांमार के ट्रेनिंग कैंप में उग्रवादियों को हथियार-ड्रोन की ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विदेश जाने की अनुमति पाने वाले यूक्रेनी नागरिकों में हुर्बा पेट्रो, स्लिवियाक तारास, इवान सुखमानोव्स्की, स्टेफानकिव मारियन, होंचारुक मैक्सिम उर्फ मैक्सिम और कामिन्स्की विक्टर शामिल हैं।

NIA ने कहा- जांच जारी रहेगी NIA ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से जरूरी अंडरटेकिंग ली जा सकती है। फिलहाल जांच में आरोपियों की तत्काल मौजूदगी जरूरी नहीं है। मैथ्यू वैंडीके को एक और राहत मैथ्यू आरोन वैंडीके को अमेरिका जाने की अनुमति के अलावा इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत लगे अपराधों से डिस्चार्ज करने की अर्जी भी मंजूर कर ली गई।

यह अर्जी 18 सितंबर को हुई कंपाउंडिंग के आधार पर दाखिल की गई थी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…