…
Lucknow, India

भिंडी काटने का झंझट खत्म! इस ट्रिक से मिनटों में कटेंगी ढेरों

Published 24 September 2026 · general

Easiest And Fastest Trick To Cut Ladyfinger: भिंडी की सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उसे बनाने से पहले काटना उतना ही झंझट वाला

Easiest And Fastest Trick To Cut Ladyfinger: भिंडी की सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उसे बनाने से पहले काटना उतना ही झंझट वाला काम लगता है. खासकर जब एक-एक भिंडी उठाकर उसके आगे-पीछे के हिस्से काटने पड़ें. कई लोगों को तो भिंडी काटने का नाम सुनते ही आलस आने लगता है. इसी वजह से कई बार लोग भिंडी बनाना टाल देते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको भिंडी काटने के झंझटभरे काम को आसान बनाने का एक सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं. इस तरीके से भिंडी काटने के लिए आपको किसी महंगे गैजेट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको सिर्फ एक रबरबैंड लेना होगा. इसकी मदद से आप कई भिंडियों को एक साथ पकड़कर मिनटों में काट सकते हैं.

चलिए जानते हैं ये ट्रिक क्या है और कैसे भिंडी काटने के काम को मिनटों में करने में मददगार साबित हो सकती है. 10-12 भिंडियों को साथ में लगाएं रबरबैंड इस हैक को आजमाने के लिए सबसे पहले करीब 10 से 12 भिंडियां लें और उन्हें एक साथ इकट्ठा कर लें. अब सभी भिंडियों को एक गुच्छे की तरह पकड़कर उनके डंठल वाले हिस्से की तरफ एक रबरबैंड लगा दें.

रबरबैंड लगते ही सारी भिंडियां एक साथ बंध जाएंगी और काटते समय इधर-उधर नहीं खिसकेंगी.

Read full story on TheBriefWire

Loading…