मालकिन पर सियार ने किया हमला, पिटबुल ने लगा दी जान की बाजी
बहराइच में पालतू कुत्तों की वफादारी का एक अलग मामला सामने आया है. यहां खेत में काम करने गई महिला पर सियार ने हमला कर
बहराइच में पालतू कुत्तों की वफादारी का एक अलग मामला सामने आया है. यहां खेत में काम करने गई महिला पर सियार ने हमला कर दिया. महिला के साथ उसके दो पालतू पिटबुल कुत्ते भी खेत पर गए थे.
सियार ने जैसे ही महिला पर हमला किया, दोनों कुत्तों ने उस पर धावा बोल दिया. उन्होंने हमला करने वाले सियार को नोचकर मार डाला. घटना जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के असरौरा गांव की है.
महिला का नाम सालिया बताया गया है. वह अपने खेत में काम करने गई थी. इसी दौरान खेत की मेढ़ पर पानी काटते समय वहां
बैठे सियार ने अचानक उस पर हमला कर दिया.
