…
Lucknow, India

सड़क पर खड़ी थी Audi, हटाने को कहा तो युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Published 24 September 2026 · general

गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में रोडरेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ सड़क पर

गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में रोडरेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

आरोप है कि बीच सड़क पर Audi कार खड़ी करके कुछ युवक शराब पी रहे थे. वहां से गुजर रहे एक युवक ने गाड़ी हटाने को कहा, तो विवाद शुरू हो गया.

Audi सवार युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. मामला इंदिरापुरम इलाके में हर्षा सिटी मॉल के पास का है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की गई है.

Read full story on TheBriefWire

Loading…