शादी से लौटते वक्त मौत ने रोका रास्ता, 4 रिश्तेदारों की एक साथ गई जान
शादी समारोह की खुशियां मनाकर घर लौट रहे एक ही गांव के पांच लोगों का सफर अचानक मातम में बदल गया. कुल्लू जिले के आनी
शादी समारोह की खुशियां मनाकर घर लौट रहे एक ही गांव के पांच लोगों का सफर अचानक मातम में बदल गया. कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में हरिपुर के समीप देर रात करीब 3:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
कार में पांच लोग सवार थे. सभी एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे की सूचना सुबह मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं. इसके बाद खाई में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन
शुरू किया गया.
