…
Lucknow, India

इजरायली सेना का हमास के नेटवर्क पर बड़ा वार... टेरर फंड संभालने वाला टॉप कमांडर अबू अलवान मारा गया

Published 24 September 2026 · general

इजरायल की सेना यानी IDF ने एक बड़ा एलान किया है. उनका कहना है कि उन्होंने हमास के फाइनेंस डिपार्टमेंट के मुखिया मोहम्मद अबू अलवान

इजरायल की सेना यानी IDF ने एक बड़ा एलान किया है. उनका कहना है कि उन्होंने हमास के फाइनेंस डिपार्टमेंट के मुखिया मोहम्मद अबू अलवान को मार गिराया है. IDF के मुताबिक अबू अलवान हमास के लिए पैसों का पूरा हिसाब-किताब संभालता था.

उसने हमास की गतिविधियों को चलाने के लिए एक अरब शेकेल से ज्यादा रकम ट्रांसफर करवाई थी. सेना का यह भी दावा है कि वह हाल में सीजफायर तोड़कर हमास की ताकत को फिर से खड़ा करने में जुटा था.

इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया. IDF ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मोहम्मद अबू अलवान हमास के फाइनेंस डिपार्टमेंट का प्रमुख था. उसका काम था हमास की सभी शाखाओं के लिए बजट तैयार करना और पैसों का बंटवारा तय करना.

यानी हमास के अंदर पैसा कहां जाएगा और कैसे खर्च होगा, यह सब वही देखता था.

Read full story on TheBriefWire

Loading…