नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 35
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 35 यात्रियों को लेकर बस नोएडा से महोबा जा रही थी। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपने जान बचाई।
हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। यात्री बोले- अंदर धुआं भरा था, कई बस के अंदर ही रह गए रिंकी राजपूत ने बताया- मैं नोएडा से बस में बैठी थी।
मैं सो रही थी। किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। बस में अफरा-तफरी मच गई थी। सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था।
चालक जहां बैठा था, वहीं से आग लगी थी। कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…