7 घंटे बच्चे ढाल, बाहर पुलिस घेरा, अंदर गोलियां, ADG ने बताई पूरी कहानी
वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि आजमगढ़ में करीब आठ घंटे तक चले ऑपरेशन में पुलिस ने आखिरी समय तक बच्चों को
वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि आजमगढ़ में करीब आठ घंटे तक चले ऑपरेशन में पुलिस ने आखिरी समय तक बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की.
उनके मुताबिक, पुलिस अधिकारी लगातार अरविंद सिंह से बातचीत कर रहे थे, लेकिन वह न तो खुद बाहर आने को तैयार था और न ही बच्चों को बाहर छोड़ने के लिए राजी था.
एडीजी ने बताया कि अरविंद बार-बार कह रहा था कि बच्चे उसके साथ हैं और वही उसकी ढाल हैं. पुलिस अधिकारियों ने उससे बातचीत के जरिए मामला खत्म करने की कोशिश की.
लेकिन करीब सात घंटे बीतने के बाद भी वह अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हुआ.
