सिर्फ इडली बनाने के लिए नहीं है इडली मेकर! ये 6 काम भी करता है आसान
घर की रसोई में ऐसे कई सामान होते हैं, जिन्हें आप सालों से एक ही काम के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं. इनमें सैंडविच
घर की रसोई में ऐसे कई सामान होते हैं, जिन्हें आप सालों से एक ही काम के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं. इनमें सैंडविच मेकर से लेकर कुकर तक का नाम शामिल हैं. इडली मेकर स्टैंड भी उन्हीं में से एक है. ज्यादातर घरों में इसका काम बस इडली की प्लेट में बैटर डालकर भाप में पकाने तक ही सीमित रहता है.
क्या आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो इडली मेकर में सिर्फ और सिर्फ इडली ही बनाते हैं? अगर हां, तो आप इसका सिर्फ 10% इस्तेमाल ही कर रहे हैं. अगर आप इडली मेकर को थोड़ा स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें तो इसी स्टैंड से इडियप्पम, ढोकला, हेल्दी वेज पकौड़े और यहां तक कि आम से बनी मिठाई भी तैयार की जा सकती है.
यानी हर छोटे नाश्ते के लिए अलग बर्तन निकालने या नया स्टीमर खरीदने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इडली स्टैंड के ऐसे ही 4 काम के इस्तेमाल, जिन्हें 99% लोग नहीं जानते होंगे. 1. इडली नहीं, इससे बनाएं आम के मोदक: आप इडली मेकर में आम के मोदक बना सकते हैं. अगर घर में पका हुआ आम और थोड़ा बचा हुआ चावल है तो उनसे एक अलग तरह की मिठाई तैयार की जा सकती है.
इसके लिए पके आम का गूदा, बचा हुआ चावल, गुड़, चावल का आटा और इलायची पाउडर मिलाकर एक सॉफ्ट आटा तैयार करें.
