सुहागरात पर अंदर से बंद नहीं था दरवाजा, फिर सुबह कमरे का सीन देख दंग रह गए परिवार वाले
शादी की खुशियां, घर में रिश्तेदारों की भीड़ और देर रात तक चलता रहा जश्न... लेकिन अगली सुबह इसी घर में ऐसा मंजर सामने आया
शादी की खुशियां, घर में रिश्तेदारों की भीड़ और देर रात तक चलता रहा जश्न... लेकिन अगली सुबह इसी घर में ऐसा मंजर सामने आया, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया. सिद्धार्थनगर के एक गांव में नवविवाहित देशराज चौहान और अनीता चौहान की अपनी पहली ही रात में मौत के मामले में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
बताया जा रहा है दोनों की पहली रात यानी सुहागरात थी लेकिन अंदर से दरवाजे की कुंडी नहीं बंद थी. परिजनों के मुताबिक, दूल्हे की मौसी जब सुबह दोनों को जगाने के लिए कमरे के पास पहुंचीं और आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद उन्होंने दरवाजे को हल्का सा धक्का दिया तो वह खुल गया. अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. देशराज फंदे से लटक
रहा था, जबकि अनीता बिस्तर पर मृत पड़ी थी.
