दिल्ली में SpiceJet की फ्लाइट्स में देरी, लेह-जम्मू समेत 5 उड़ानें प्रभावित
मामला सुबह-सुबह का है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से उड़ने वाली 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से रवाना हुईं. इससे 500 से ज्यादा
मामला सुबह-सुबह का है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से उड़ने वाली 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से रवाना हुईं. इससे 500 से ज्यादा यात्रियों पर असर पड़ा.
टर्मिनल 1 से जाने वाली चार घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं. इनमें तीन लेह की और एक जम्मू की थी. इन उड़ानों के करीब 450 यात्री परेशान हुए. लेह की उड़ान SG127 को सुबह 4.50 बजे उड़ान भरनी थी.
लेकिन यह सुबह करीब 9 बजे रवाना हुई. लेह की दूसरी उड़ान SG121 का तय समय सुबह 6.10 बजे था. तीसरी लेह उड़ान SG125 को सुबह 8.45 बजे जाना था.
जम्मू की उड़ान SG2160 का तय समय सुबह 7.40 बजे था और यह एक घंटे से ज्यादा देरी से चली.
