इंटर-कास्ट लव मैरिज से खफा परिवार, गर्भवती बेटी को नहर में फेंका
श्री मुक्तसर साहिब जिले के कराई वाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन साल पहले हाई कोर्ट में
श्री मुक्तसर साहिब जिले के कराई वाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन साल पहले हाई कोर्ट में इंटर-कास्ट लव मैरिज करने वाले एक कपल को कथित तौर पर लड़की के परिवार की नाराजगी का खौफनाक सामना करना पड़ा.
आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने पहले उसके पति और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला किया और फिर साढ़े पांच महीने की गर्भवती महिला को जबरन अपने साथ ले जाकर नहर में फेंक दिया.
पीड़ित दंपत्ति के मुताबिक, लड़की और लड़के ने करीब तीन साल पहले हाई कोर्ट में लव मैरिज की थी. लड़का मजहबी सिख समुदाय से है, जबकि लड़की जट सिख परिवार से है. दोनों की यह शादी लड़की के परिवार को मंजूर नहीं थी.
इसी वजह से लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव की बात सामने आ रही है.
