Lucknow, India

पत्नी का मर्डर किया, सिर काटकर फ्रिज में छुपाया, बोला- जेल से छूटकर इसके 'शुगर डैडी' को मारूंगा

Published 8 September 2026 · general

असम के गुवाहाटी में पति द्वारा पत्नी की नृशंस हत्या का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि उबर ड्राइवर

असम के गुवाहाटी में पति द्वारा पत्नी की नृशंस हत्या का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि उबर ड्राइवर रामानुज गोस्वामी ने विवाद के बाद पत्नी रिया की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते कर लिया है. साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह जेल से बाहर आया तो वह अपनी पत्नी के 'शुगर डैडी' को भी मार देगा. पुलिस ने बताया कि ये घटना तब सामने आई, जब पुलिस ने सूचना मिली कि बसिष्ठापुर की लेन नंबर 4 में हाउस नंबर 14 में रहने वाला ये कपल अपने परिवार वालों के बार-बार किए जा रहे फोन का जवाब नहीं दे रहा था.

इसके बाद हाटीगांव थाना पुलिस की एक टीम रात करीब 9:45 बजे मौके पर पहुंची, जहां महिला का धड़ कमरे में और कटा हुआ सिर

फ्रिज में काले पॉलीथिन बैग में मिला. हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया.

Read full story on TheBriefWire

Loading…