…
Lucknow, India

पीला पड़ा ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर? इस ट्रिक से लौटेगी चमक

Published 23 August 2026 · tech

How To Clean Transparent Mobile Cover: आजकल सभी लोग मोबइल को सुरक्षित रखने के लिए कवर लगाना पसंद करते हैं. यूं तो मार्केट में अलग-अलग

How To Clean Transparent Mobile Cover: आजकल सभी लोग मोबइल को सुरक्षित रखने के लिए कवर लगाना पसंद करते हैं. यूं तो मार्केट में अलग-अलग कलर और डिजाइन के कवर्स मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी लोगों की पहली पसंद ट्रांसपेरेंट कवर की होते हैं. लेकिन ट्रांसपेरेंट कवर खरीदने वालों की हमेशा एक शिकायत रहती है. दरअसल, ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर नया हो तो फोन का लुक काफी अच्छा लगता है, लेकिन कुछ समय बाद यही कवर पीला और गंदा दिखने लगता है.

धूल-मिट्टी, हाथों का तेल और लगातार इस्तेमाल की वजह से कवर की चमक गायब होने लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग पुराना कवर हटाकर नया खरीद लेते हैं. लेकिन अगर कवर अभी ज्यादा खराब नहीं हुआ है, तो उसे घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से साफ करके फिर से चमकाया जा सकता है. खास बात ये है कि इसके लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है.

चलिए जानते हैं पीले हुए ट्रांसपेरेंट कवर को आप कैसे बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं. सबसे पहले कवर को फोन से अलग करें कवर साफ करने से पहले उसे मोबाइल से निकाल लें. फोन पर लगा हुआ कवर साफ करने की कोशिश न करें, क्योंकि पानी या सफाई वाला लिक्विड फोन तक पहुंच सकता है. कवर को अलग करने के बाद उसे एक बार नॉर्मल पानी से धो लें.

इससे कवर के ऊपर जमी धूल और गंदगी निकल जाएगी.

Read full story on TheBriefWire

Loading…