Published 5/21/2026, 2:54:22 PM · Updated 5/21/2026, 8:08:05 PMBy TheBriefWire Editorial Team
Key points
साल तक एक्टिंग करने वाला गुजराती हत्यारा निकला: उम्रकैद की सजा में पैरोल तोड़कर भाग निकला था, अमिताभ-आमिर के साथ भी काम कर चुका अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 साल से फरार चल रहे हत्या के दोषी एक एक्टर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वह पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था और इस दौरान उसने फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय करियर बना लिया था।
उसने कई हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और सीरियल्स में शॉर्ट रोल किया।
पुलिस के मुताबिक 53 वर्षीय हेमंत उर्फ नागिंदास परशोत्तमदास मोदी 2005 में अहमदाबाद के नरोदा इलाके में हुए हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302, 324, 147, 148, 149, 120(B) और बीपी एक्ट की धारा 135(1) के तहत मामला दर्ज था।